Dark Mode
रतनगढ़ नागरिक परिषद, दिल्ली का हुआ गठन 

रतनगढ़ नागरिक परिषद, दिल्ली का हुआ गठन 

 
  रतनगढ  । जन्मभूमि रत्नधरा के प्रति सम्मान का भाव प्रकट करते हुए समाजसेवी कार्यों  में सहयोग करने के पुनीत उद्देश्य से दिल्ली में प्रवास कर रहे रतनगढवासियों द्वारा रतनगढ़ नागरिक परिषद , दिल्ली का गठन कर डालमचन्द बैद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह में मुख्य पदाधिकारियों का मनोनयन सर्व सम्मति से किया गया जिसमे संस्थापक अध्यक्ष जोधराज़ बैद एवं महा सचिव सतीश पारीक को मनोनीत किया गया तथा सचिव कुणाल व्यास  व उपाध्यक्ष महेंद्र लूंडिया, डालमचंद बैद, सुंदरलाल गौरीसरिया व छगनलाल प्रजापत को बनाया गया। शेष कार्यकारिणी का गठन शीघ्र किया जाकर वार्षिक कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। सचिव कुणाल व्यास ने बताया कि जन्मभूमि रतनगढ़ व कर्मक्षेत्र दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म - अध्यात्म एवं विविध सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का उद्देश्य लेकर गठित परिषद से अब तक 275 प्रवासी जुड़ चुके हैं । उपाध्यक्ष महेन्द्र लूंडिया ने परिषद की रूपरेखा के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!