पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ने डालवाली ढाणी में सीएससी सेंटर किया शुभारंभ
चाकसू : उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत डाहर में स्थित डालवाली ढाणी में पूर्व कॉंग्रेस ब्लाक अध्यक्ष गंगाराम मीणा खाजलपुरा द्वारा सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर ) का शुभारंभ फीता काटकर किया गया और वही सीएससी सेंटर के प्रोपराइटर सुरेश चंद्र मीना बताया कि ग्रामीण इलाके में ई-मित्र सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं ,पैन कार्ड, ऑनलाइन ,जॉब वर्क, अर्जेंट पासपोर्ट फोटो इत्यादि सुविधाए मे ग्रामीणों को हो रही समस्या के समाधान के लिए क्षेत्र में सीएससी सेंटर का शुभारंभ किया इस मौके पर सरपंच शंकर लाल बैरवा ग्राम पंचायत डाहार ,पत्रकार सत्यनारायण चांदा, शंकर लाल, हनुमान प्रधानाध्यापक ,इंजीनियर चंद्रमोहन, गंगा सहाय चेची , अशोक जांगिड़ थूणी ,रामअवतार, रामप्रसाद सहित आसपास क्षेत्र के दर्जन भर लोग कार्यक्रम के दौरान साथ में मौजूद रहे हैं । वही सेंटर संचालक के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया और कार्यक्रम के समापन पर मिठाई वितरण भी की गई है ।