Dark Mode
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव ने की चुनावी चर्चा

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव ने की चुनावी चर्चा

बहरोड़। पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव ने गुरूवार को बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लोगों से मुलाकात की। बहरोड़ के मिलकपुर में स्थित नीर पैलेस व मांचल गांव के प्रताप गार्डन में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक की। इस दौरान आने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति बनायी गयी और  विभिन्न सामाजिक कार्यों की चर्चा हुई। उन्होंने मोहित यादव के लिए सभी का समर्थन मांगा। सभी को भाजपा के विज़न व मिशन से अवगत कराया। आगामी चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की आवश्यकता और बहरोड़ क्षेत्र को इससे होने वाले लाभ के विषय में जानकारी दी। डॉ जसवंत यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रसेवा में पूर्णतः समर्पित हैं और लगातार जन कल्याणकारी निर्णय लेते जा रहे हैं। वह जो कहते हैं उसे करते हैं और उनकी इस कार्य पद्धति को भाजपा का हर सदस्य अपना रहा है। इसलिए राजस्थान में भाजपा की सरकार बनते ही देश की ही तरह अपने प्रदेश के विकास को गति मिलेगी और खुशहाली हमारे घरों में लौट आएगी। इस दौरान डॉ जसवंत सिंह यादव के साथ अश्वनी टाइगर पूर्व मंडल अध्यक्ष, मनोज यादव जिला पार्षद, रामनरेश यादव जिला पार्षद, हरदीप यादव सरपंच मजरी कला, जगराम सरपंच खोहर, ओमप्रकाश सरपंच मांचल, संदीप मुन्ना महामंत्री, नीरज यादव युवा मोर्चा अध्यक्ष आदि रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!