पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने की सूर्य नमस्कार स्थल साफ-सफाई
टोंक । शहर के गांधी खेल मैदान के प्रवेश द्वार पर स्थापित सूर्य नमस्कार प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत श्रमदान कर मंगलवार को पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन, भाजपा शहर मंडल श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने सफाई की। समाजसेवी दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि देख-रेख के अभाव में सूर्य नमस्कार प्रतिमा स्थल के आस-पास गंदगी के ढेर लगे हुए थे, जहां दीवारों पर प्रचार-प्रसार के पोस्टर व मूर्तियों पर गंदगी जमा हो गई थी, उसे स्वच्छता अभियान चलाकर वहां पर उगे अनचाहे पेड़ों की कटिंग कर सफाई की गई, जिससे वहां एक नया स्वरूप दिखाई दिया। इस दौरान वहां पर वृक्षारोपण भी किया गया। सूर्य नमस्कार के सामने बने हुए विवेकानंद सर्कल पर भी लगे हुए पोस्टर आदि को पानी व सर्फ से धोकर साफ किया गया। स्वामी विवेकानंद की मूर्ति को माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर पूर्व सभापति लक्ष्मी जैन ने बताया कि उनके सभापतिकाल में 50 लाख की लागत की सूर्य नमस्कार प्रतिमाऐं स्थापित की गई थी, जिनके लोकार्पण के समय टोंक शहरवासियों ने बहुत सराहा था एवं योग का मनुष्य जीवन में कितना महत्वपूर्ण है, इसका एक संदेश लोगों तक पहुंचा था। उन्होने कहा कि वर्तमान में इन प्रतिमाओं की दुर्दशा देखकर मंगलवार को स्वच्छता अभियान चलाने की मन में ठानने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने उनका साथ देते हुए स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान कर प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई। तत्पश्चात लक्ष्मी जैन ने नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट से फोन पर वार्ता कर कहा कि यहां बंद पड़ी हुई सभी लाईटों को चालू किया जाए, क्योकि यह जनता के लिये एक आकर्षण का केंद्र है तथा यहां दीवारों पर पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए । इस अवसर पर भारत विकास परिषद के रमेश काला, बाबूलाल शर्मा, भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष सीमा गौतम, उपाध्यक्ष राम नारायण, शहर मंत्री तौसीफ खान, हरिओम शर्मा, दीपक बिधूड़ी, एड. अवधेश यादव, फिटनेस फोबिया जिम के निदेशक अनुराग गौतम, भगवान शर्मा, युवा नेता विनायक जैन, जीतराम यादव एवं ख़ालिद भाई आदि लोगों ने श्रमदान किया।