पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया बाली पहुची
देसूरी। बाली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह राणावत की नामांकन के दौरान विशाल जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने शिरकत की।इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए राजे ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पेपर घोटाला हुआ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में सर्वाधिक बलात्कार के मामले हुए बहन बेटियों के साथ अत्याचार हुआ।इस राज में महिलाएं सुरक्षित नही है।जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने अब एक साल में आमजन को लॉलीपॉप दिया।जादूगर ने आमजन को लुभाने योजनाओं का पिटारा खोला।बिजली में आमजन को राहत देने के बजाए सरचार्ज लगाकर गरीब की जेब काटी है।पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने विधायक व बाली भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह राणावत को अधिक मतों से जिताकर बाली विधानसभा का विकास कराने को कहा।मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का पूर्व गुड़ा जाटान सरपंच विक्रमसिंह इंदा ने चुनरी ओढाकर भव्य स्वागत किया।इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह राणावत के नामांकन दाखिल करने जाने के दौरान भारी तादाद में जनसैलाब रैली के रूप में सड़क मार्ग पर उमड़ पड़ा।इस दौरान राणावत नामांकन करने बाली निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पहुचे।बाली निर्वाचन अधिकारी भगीरथ राम विश्नोई व देसूरी तहसीलदार प्रवीण रतनू के समक्ष नामांकन प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर पाली जिले के समस्त जनप्रतिनिधियों समेत भारी तादाद में ग्रामीण पुरुष महिलाए युवा मौजूद रहे।