Dark Mode
पूर्व पार्षद व भाजपा नेता महेन्द्र यादव ने विधायक को दी चुनौती

पूर्व पार्षद व भाजपा नेता महेन्द्र यादव ने विधायक को दी चुनौती

बहरोड़। राजस्थान में विधानसभा चुनावों की यह चुनावी साल चल रही है। वहीं अब बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति गर्माहट पकड़ती जा रही है। अभी बहरोड़ विधानसभा के विधायक बलजीत यादव जनता के हितों को लेकर राजस्थान की कांग्रेस सरकार से मांग उठाते रहे है। अभी 16 फरवरी से जनता की मांगों को लेकर 200 विधानसभाओं ने दोड़ लगाने की घोषणा की है। दो दिन पहले विधायक बलजीत ने स्वागत सम्मान केे रूप में बहरोड़ में जन सभा आयोजित की थी। मंगलवार को पूर्व पार्षद व भाजपा नेता महेन्द्र यादव ने पेस वार्ता कर विधायक पर आरोपों की झड़ी लगा दी। बातों ही बातों में विधायक पर अनेक गम्भीर आरोप लगाकर चुनौती दे डाली। विधायक को बहरूपिया करार दे दिया। कहा कि जिस कांग्रेस ने विधायक को लूट करने की खुली छूट दी थी। अब चुनाव नजदीक आने पर रूप बदलकर उसी कांग्रेस की खिलाफत कर रहा है। बहरोड़ क्षेत्र को राजस्थान में सबसे दुषित क्षेत्र बना दिया है। बहरोड़ क्षेत्र में बलजीत टीम नहीं बल्कि बलजीत गैंग बना रखी है। अभी तेरे से लोग डरते है, आने वाले 6 महीने बाद तेरी ओखात बताई जाएगी और बहरोड़ की जनता तेरे गले में जूतों की माला पहनाकर तुझे रवाना करेगी और तू तो गुरुजनों की कब्जी क्या तोड़ेगा, तेरी कब्जी तो जनता के साथ मिलकर हम तोड़ेंगे। महेन्द्र यादव ने आरोप लगाया कि विधायक ने ऐसा कोई काम ही नहीं किया, जिससे जनता उनका सम्मान करे। विधायक ने कर्मचारियों को डरा धमका कर जबरदस्ती सम्मान करवाया है। दूसरे विधानसभाओं सहित हरियाणा से भीड़ एकत्रित कर लोगों को परेशान किया है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!