Dark Mode
पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के साथ की गई मारपीट

पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान के साथ की गई मारपीट

कामां। कस्बा में कोसी रॉयल रेस्टोरेंट के पास पुरानी रंजिश के कारण कामां पंचायत समिति की पूर्व प्रधान रचना जाटव के साथ मारपीट की घटना हुई यह घटना तब हुई जब पूर्व प्रधान अलवर से कामां कोसी रोड़ स्थित किराए के मकान पर रह रही थी भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बुधराम यादव ने बताया कि पूर्व प्रधान रचना जाटव अपने घरवालों की रंजीश के कारण काफी समय से अलवर रह रही थी लेकिन रचना के परिवार जनों ने उन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था जिससे परेशान होकर रचना ने कामां कोसी रोड पर किराए का मकान लेकर किराए पर रहने लगी कुछ समय बाद किसी ने रैकी कर रचना के परिवार जनों को सूचना कर दी जिससे नाराज परिवारजनों ने हाथों में सरिया व डंडों से किराए के मकान पर आकर जान से मारने की नीयत से हमला बोल दिया जिसमें पूर्व प्रधान रचना जाटव घायल हो गई रचना के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने आकर रचना की जान बचाई और कामां राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया रचना की गंभीर हालत देखते हुए राजकीय चिकित्सकों ने रचना को जिला अस्पताल को रैफर कर दिया खबर लिखने तक रचना की ओर से कोई तहरीर कामां थाना पर नहीं दी गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!