Dark Mode
प्रतिभावान छात्रा को पूर्व आईपीएस ने एक लाख रुपए से किया पुरस्कृत

प्रतिभावान छात्रा को पूर्व आईपीएस ने एक लाख रुपए से किया पुरस्कृत

फतेहपुर शेखावाटी। शहीद बाघ सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोटिया में आयोजित 77 वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे केसर सिंह शेखावत ने बोर्ड कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर अपनी पुर्व घोषणा के अनुसार छात्रा मोनिका पुत्री स्वर्गीय डूंगरमल को 100000 का चेक देकर पुरस्कृत किया । इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पहाड़ सिंह भाटी फलोदी से उपस्थित रहे उन्होंने छात्रा को भविष्य में उच्च शिक्षा हेतु सुविधाएं देने का भी घोषणा की । मुख्य अतिथि के रूप में उद्बोधन देते हुए मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस केसर सिंह शेखावत ने कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों हुए विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व बताते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा दी। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कर्मवीर सिंह के सानिध्य में विद्यार्थियों द्वारा पीटी परेड का भव्य प्रदर्शन किया किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवलाल बलारा ने सभी आगंतुक मेहमानों का विद्यालय में स्वागत कर आभार प्रकट कर विद्यालय की भौतिक आवश्यकताओं के बारे में भी उपस्थित समुदाय को अवगत कराया व विद्यालय का प्रगति लेख प्रस्तुत किया । इस अवसर पर वीनू शेखावत व्याख्याता के सानिध्य में छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति व लोक संस्कृति से सरोबार शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां दी ।इस अवसर पर उपस्थित समस्त मेहमान व विद्यार्थियों ने मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत पंचप्राण प्रतिज्ञा भी ली साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । विद्यालय में 80त्न से ऊपर अंक वाले सभी छात्र छात्राओं को मेडल से सम्मानित किया गया । मिठाई वितरण महेंद्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया । मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के संदर्भ व्यक्ति ताराचंद भेरी का भी विद्यालय परिवार द्वारा विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षण कराने के लिए सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सोहनलाल पूनिया, अशोक कुमार पूनिया ,मूल सिंह शेखावत ,मोहब्बत सिंह ,नरपत सिंह ,भंवर सिंह शेखावत, सांवरमल ढाका, कैलाश चंद्र पारीक , समस्त स्टाफ सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन , पूर्व छात्र-छात्राएं व ग्रामीण ओलंपिक के खिलाड़ी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन गजानंद स्वामी द्वारा किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!