Dark Mode
परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री किलक ने ली बैठक

परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर पूर्व मंत्री किलक ने ली बैठक

हरसौर. कस्बे के सदर बाजार में परिवर्तन संकल्प यात्रा को लेकर पूर्व सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में भेरुन्दा में होने वाली जनसभा में भारी भीड़ जुटाने की अपील की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री किलक ने कहा कि कांग्रेस रिपीट के सपने देख रही है, जबकि पूरे प्रदेश में सड़क, बिजली, पानी समेत कानून व्यवस्था की हालात बेहद खराब है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार में जमकर गुंडागर्दी हो रही है। किलक ने कांग्रेस सरकार के राज में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अपराधी बेखौफ है, आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही है। आम जनता खौफ में जीने को मजबूर है। राजस्थान में कानून व्यवस्था के हालात बदतर हो चुके है। ये रहे मौजूद-बैठक में पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश तापड़िया, इकाई संयोजक दौलत माली, मोतीराम गौरा, उपप्रधान प्रतिनिधि चेनाराम भींचर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कैलाश तापड़िया, राजेंद्र रामावत, आशाराम लेगा, बलवंत सिंह सिसोदिया, गोपीराम मुंडेल, महेंद्र सिंह खारोल, जगदीश बराला, अमीरदीन मुल्तानी, इब्राहिम मौलाना, हनुमान पूनियां, मंगाराम थारोल, सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!