Dark Mode
पूर्व विधायक भंवरलाल जेल से रिहा, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

पूर्व विधायक भंवरलाल जेल से रिहा, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

 

सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नही - राजपुरोहित

 
 
 
 
अजमेर। बीस साल पुराने मामले में गुरूवार को राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर ने मकराना के पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित (89) को बड़ी राहत देते हुए सेशन न्यायालय मकराना द्वारा 10 साल कठोर कारावास व  एक लाख  जुर्माना को की सजा को सस्पेंड करते हुए उन्हें जमानत दी है। जमानत के समाचार आते ही  परिवार  व ग्रामीणों में खुशी की लहर छा गई। समर्थको ने राजपुरोहित के आवास के बाहर जबरदस्त आतिशबाजी कर व एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर होली दीवाली की तरह जश्न मनाया। जमानत मिलने पर परिजनों व समर्थकों ने  रिहाई के दौरान अजमेर जेल पहुंच कर खुशी जाहिर की है। रिहाई के बाद पूर्व विधायक  भंवरलाल राजपुरोहित  ने प्रेस  वार्ता में अपने जीवन के सँघर्ष को बयान करते हुए  बताया कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही। राजपुरोहित ने कहा कि वो बिल्कुल निर्दोष है और उनके साथ उच्च स्तर पर राजनीतिक षड़यंत्र रचा गया।  राजनीतिक प्रतिद्वंदियों ने पहले भी कई षड्यंत्र रचे लेकिन हमेशा सत्य की विजय हुई। उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया और कहा कि पहले भी मेरे खिलाफ  बलात्कार  के तीन अलग अलग  झूठे केस  लगाए गए, जिसमे वो न्यायलय  से निर्दोष  साबित हुए। इस मुकदमे में भी हाईकोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा और वो निर्दोष साबित होंगे।
 
हाईकोर्ट में न्यायाधीश ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई कर उनकी जमानत मंजूर की।  11 दिन बाद पूर्व विधायक राजपुरोहित  रिहा होकर घर लौटे हैं।
पूर्व विधायक के पुत्र पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह , विजय सिंह राजपुरोहित और पौत्र डॉ. भूपेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। डॉ. भंवरलाल का लंबा राजनैतिक जीवन रहा है, जिसमें उनके काफी राजनैतिक धुरविरोधी भी रहे हैं। षड़यंत्र के तहत ही उन्हें रेप के झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता भंवरलाल बिल्कुल निर्दोष हैं और न्याय की जरूरत जीत होगी।
भंवरलाल राजपुरोहित को जमानत मिलने पर उनके समर्थकों ने पटाखे फोड़े और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया। इस दौरान पूर्व विधायक के पुत्र और पूर्व प्रधान हिम्मत सिंह राजपुरोहित ने समर्थकों का आभार जताया।
 
पूर्व विधायक की जमानत के बाद राजनैतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है।राजनीति प्रतिद्वंद्वीयो में  हड़कम्प मचा हुआ है, क्योकि बोरावड़ नगर पालिका चुनाव, मकराणा विधानसभा चुनाव नजदीक है। पूर्व  विधायक राजपुरोहित का इस क्षेत्र में आज भी राजनीतिक प्रभूत्व कायम है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!