टोडा मीणा से खाटूश्यामजी की पदयात्रा को पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने किया रवाना।
श्याम मित्र मंडल टोडा मीणा व श्याम मित्र मंडल बिलोद के तत्वावधान में बुधवार को खाटूश्यामजी की 27 वीं पदयात्रा गाजे बाजे के साथ रवाना हुई। पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने पद यात्रा को वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि विधान के साथ ध्वज पूजन कर रवाना किया। पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने कहा की पदयात्राएं सनातन धर्म एवं संस्कृति का प्रतीक है। पदयात्राओं का पुराणों में भी उल्लेख मिलता है। पुराणों के अनुसार पदयात्राएं युगों युगों से चलती आ रही है। पूर्व विधायक जगदीश मीणा ने कहा की जब पृथ्वी पर पदयात्राएं चलती है तो आकाश से देवता फूल बरसाते हैं। जैसे उत्तरप्रदेश में पदयात्राओं पर योगी आदित्यनाथ की सरकार हैलीकॉप्टर द्वारा फूल बरसाती है।
इस दौरान लालाराम मीणा, रामकरण मीणा, छोटेलाल, रामकल्याण, कानाराम, मंगल, बद्रीनारायण, राकेश कुमार एवं चंदालाल सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।