पूर्व विधायक मेहता ने किया ज्योतिबा फुले को याद
टोंक । महादेवाली स्थित माली सैनी समाज छात्रावास में पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के सानिध्य में ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली देकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि ज्योतिबा फुले का जन्म एक साधारण परिवार में हुआ था। उन्होने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक, लेखक, क्रांतिकारी, दार्शनिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे। इस अवसर पर भाजपा मंडल पंडित दिनदयाल उपाध्याय अध्यक्ष शैलेन्द्र जैन, महामंत्री विष्णु चावला, विश्वजीत राठौर, अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयनारायण वर्मा, उपाध्यक्ष पंकज सैनी, भवानी सैनी, गिरधारी नकवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तारिक अजीज, लक्ष्य राजवंश, नरेंद्र अजमेरा, आई टी सेल संयोजक प्रियवीर सिंह राठौड़, डब्बू बना आदि मौजूद थेे।