Dark Mode
पूर्व विधायक ने किया अरांई क्षेत्र का दौरा

पूर्व विधायक ने किया अरांई क्षेत्र का दौरा

अरांई। पूर्व विधायक सुरेश टांक ने अरांई क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से अभाव अभियोग सुन कर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। पूर्व विधायक ने अरांई, छोटालाम्बा, आंकाेडिया, सिरोंज, भामोलाव एवं भोगादीत गावो को दौरा किया। दौरे में ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की नियमित सप्लाई नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड रहा है। कंई गांवों में घर घर कनेक्सन होने से सप्लाई पर विपरित असर पड रहा है। उच्च जलाशयों की कमी से प्रेसर की कमी आ रही है। ग्रामीणों ने ग्रामीण क्षेत्र में खुले उपस्वास्थ्य केन्द्र पर समय पर प्रभारी नहीं आने से स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरित असर पड रहा है। विधायक ने उच्च अधिकारियों से वार्ता कर ग्रामीणों की समस्या का तुरन्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। दौरे में उनके साथ प्रहलाद साहू सहित कार्यकर्ता मोजूद थे। पूर्व विधायक ने गोठियाना में आयोजित होने वाली फ्रेण्डली क्रिकेट ट्रोफी का शुभारम्भ किया एवं खिलाडियो को पूरी समक्षता के सज्ञथ खेल खेलने की अपील करी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!