कटारिया के निधन पर पूर्व सांसद पंचारिया ने शोक व्यक्त किया
फलोदी . उपखंड क्षेत्र की निकटवर्ती ग्राम पंचायत खीचन निवासी आयकर विभाग के सेवानिवृत्त चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल के पिताजी एवं वरिष्ठ समाज सेवी किसनाराम कटारिया के निधन पर रविवार को पूर्व राज्य सभा सांसद नारायणलाल पंचारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भरतराज पांचाल, रिटायर्ड कमिश्नर जेठाराम लोहिया, प्रोफेसर भंवरुराम, प्रोफेसर कुष्ठाराम मेघवाल, प्रभूराम राठौड़, प्रोफेसर भानाराम, रिटायर्ड चीफ इंजीनियर टीके परिहार, शेराराम बालोच, अधिशाषी अभियंता दानाराम गेवा, आरएएस अधिकारी हमीराराम मेघवाल, मेघराज कल्ला, सुनील व्यास, जेपी बोहरा, शिवकुमार पंचारिया, राजीव देवड़ा, जगदीश पालीवाल आदि ने खीचन गांव स्थित कटारिया के निवास स्थान पर पहुंच कर उनके पुत्र रिटायर्ड चीफ कमिश्नर केआर मेघवाल, हरीराम कटारिया, लेखाधिकारी भंवरलाल, ओमप्रकाश एवं पौत्र कर्मचारी नेता डाॅ. मुरलीधर कटारिया, वासुदेव कटारिया, दिलीप कटारिया, अनिल कटारिया, महिपाल कटारिया, एडवोकेट गोपाल कटारिया एवं खुशाल कटारिया तथा अन्य परिजनों को सांत्वना दी।