पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मनाई पुण्य तिथि
बयाना। क्षेत्र के नजदीक गांव अगावली में राष्ट्रीय लोकदल के सचिव सुरेंद्र कसाना के नेतृत्व में ग्रामीण किसानों तथा मजदूरों ने पूर्व प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की 36 वी पुण्य तिथि बड़े धूमधाम से मनाई।सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों ने चौधरी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया तत्पश्चात वक्ताओं ने चौधरी जी के जीवन पर गहरा प्रकाश डालते हुए उनकी अच्छाइयों को अपने जीवन में उतारने का सभी को संकल्प दिलाया।वक्ताओं ने कहा कि चौधरी जी किसान मजदूरों के मसीहा थे उन्होंने कभी रोजमर्रा वस्तुओं पर टैक्स नहीं लगने दिया।चौधरी जी एक सिद्धांतवादी होने के साथ क्रांतिकारी नेता थे।इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने चौधरी साहब को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।इस मौके शंकर सिंह फौजदार,श्याम सिंह फौजदार,शंकर पटेल,शिव सिंह पटेल,फतेह सिंह पटेल, हातिम सिंह फौजदार,देवेंद्र फौजदार,पुष्कर दायमा,सोनू चौधरी,सुरेंद्र सिंह दायमा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।