Dark Mode
पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

फतेहपुर । विधानसभा क्षेत्र के छतरिया बस स्टेण्ड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आधुनिक भारत निर्माता,भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की 32 वीं पुण्यतिथि देहात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष झाबर सिंह धायल की अध्यक्षता में मनाई गयी | पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान ध्वनि के साथ की गई | इस अवसर पर पीसीसी सदस्य महावीर प्रसाद मेव ने आतंकवाद विरोध दिवस की शपथ दिलाकर राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला | वक्ता के रुप में देहात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष झाबर सिंह धायल,पार्षद रफीक भाटी,शहर कांग्रेस अध्यक्ष छोटेलाल माहीच,प्रधान प्रतिनिधि महिपाल नेहरा,डॉ.अम्बेडकर स्कूल की छात्रा निकिता वर्मा आदि ने राजीव गांधी के विचारों से अवगत कराते हुए संबोधित किया | कार्यक्रम में विधायक पुत्र इमरान खान,उप प्रधान प्रतिनिधि प्रभूसिंह कारंगा,मनोनित पीसीसी सदस्य हाजी इबृाहिम खोकर,पार्षद धर्मेंद्र महिचा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष अबुबकर इन्कलाब सय्यद,शहर कांग्रेस सचिव इकबाल लुहार,पार्षद बाबू चेजारा,सरपंच फुलाराम चौहान,सूबेदार बशीर खान माण्डेला,सरपंच अशोक कुमार,गौरीशंकर चावला,संजय महरिया,दिनेश महिचा,पार्षद शौकत पीर,सरपंच प्रतिनिधि सुरेश महरिया,पवन मेव एवं कई कांग्रेस कार्यकर्ता,जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे | सभी उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!