Dark Mode
श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे पूर्व रामगढ़ विधायक जुबेर खान

श्रीमद भागवत कथा में पहुंचे पूर्व रामगढ़ विधायक जुबेर खान

नौगावा . तहसील की ग्राम पंचायत रसगण के गाँव अलावलपुर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पूर्व विधायक एवं मेवात बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान गांव अलावलपुर पहुंचे और कथा सुनी। ग्रामवासियों की तरफ से अध्यक्ष जुबेर खान व उनके साथ आए अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। मेवात बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान ने बताया की गांव अलावलपुर में हो रही श्रीमद भागवत कथा में पहुंचकर कथा सुनी। उन्होंने बताया की वह सभी धर्मों का आदर व सम्मान करते है। सभी धर्म इंसानियत की कदर करने, सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। गांववालो ने गांव की कुछ समस्याओं से अवगत है जिनका समाधान शीघ्र किया जावेगा। रसगन के दरबार सिंह ने की समस्त राजपूत समाज के सहयोग से गांव अलावलपुर रामलीला मैदान में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 18 मई से किया जा रहा है। कथा के प्रारम्भ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई थी। 24 मई को कथा का समापन होगा। तत्पश्चात 25 मई को मूर्ति स्थापना एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया जावेगा। इस दौरान मेवात बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान, रामगढ़ उपप्रधान अतर सैनी, सुनील गडई, ऋतू गुर्जर जय सिंह, अमरजीत सिंह सहितग्रामवासी मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!