Dark Mode
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. भंवर लाल शर्मा को किया याद

भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व. भंवर लाल शर्मा को किया याद

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नेताओं औऱ कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान स्व. शर्मा की बेटी सांसद मंजू शर्मा, पुत्र मनोज शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री महेंद्र यादव, भाजपा कार्यालय के सह कार्यालय प्रभारी रजनीश चनाना सहित अनेक पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने स्व. भँवरजी भाई साहब के समाज व देशहित में किए कार्यों को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस मौके पर स्व. भंवर लाल शर्मा की बेटी सांसद मंजू शर्मा, पुत्र मनोज शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गोशालाओं में जाकर गायों को चारा खिलाया और सवाई मानसिंह अस्पताल में जाकर मरीजों को फल बांटे और उनके परिजनो को खाना खिलाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!