सुमेरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस एआईसीसी सदस्य डॉ रंजू रामावत ने शुक्रवार को दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात कर शिष्टाचार किया। रामावत एक दिवसीय दिल्ली के दौरे पर रही जहां AICC मुख्यालय दिल्ली में संगठन महामंत्री वेणुगोपाल एवं राजस्थान राज्य सभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात कर सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई और वास्तविक गतिविधियों, तथा पार्टी की मजबूती,विकास कार्यों को लेकर बातचीत की गई। इसके अलावा भी कई मुद्दों पर लंबी वार्ता हुई जहां विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को लेकर रामावत ने उच्च नेताओं को अवगत कराया ।