Dark Mode
नारायणी माता का स्थापना दिवस व सैन महोत्सव आज

नारायणी माता का स्थापना दिवस व सैन महोत्सव आज

सीकर। चांदपोल गेट के बाहर संत शिरोमणि सेन मार्ग स्थित श्री सेन जी का मंदिर में बुधवार को सेन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सांवरमल बिलखीवाल ने बताया कि बुधवार को सैनमंदिर में सुबह 11:00 बजे से महिला भजन कीर्तन व सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। शाम 4:00 बजे से समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रतिभावान विद्यार्थियों व उल्लेखनीय कार्य करने वालों का सम्मान किया जाएगा। गुरुवार को सुबह 8:00 बजे से हवन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा इसके पश्चात महाआरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा। सुबह 11:00 से 1:00 तक प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि केश कला बोर्ड के चेयरमैन राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत होंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!