Dark Mode
वार्ड 14 में बालाजी मंदिर का हुआ शिलान्यास

वार्ड 14 में बालाजी मंदिर का हुआ शिलान्यास

 

–मंदिर में स्थापित होगी नगर की सबसे ऊंची 21 फीट बालाजी की प्रतिमा
मदनगंज-किशनगढ़।
मालियों की ढ़ाणी, गांधीनगर स्थित लक्खीदड़ा मैदान में बालाजी मंदिर का शिलान्यास किया गया। सभापति दिनेश सिंह राठौड़ के विधि विधान से पूजन करते हुए मंदिर का शिलान्यास किया। समारोह की अध्यक्षता स्थानीय पार्षद अनिल राव ने की। विशिष्ट अतिथि भाजपा मदनगंज मण्डल अध्यक्ष राजीव शर्मा, महामंत्री सुनील दरड़ा मौजूद थे। सभापति राठौड़ ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमान जी कलियुग के सबसे सक्रिय व जीवन्त देवता हैं। जो लोगों की सेवा में समर्पित है। श्रीराम भक्त हनुमानजी की प्रतिमा स्थापित होने पर आसपास के लोगों के अतिरिक्त पूरे नगर के लोगों के प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे तथा युवाओं में उत्साह और शक्ति का प्रतिक बनेंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की सीमा में विकास कार्यों में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 
समारोह को संबोधित करते हुए पार्षद अनिल राव ने कहा कि क्षेत्र में हनुमानजी की प्रतिमा होने से समाज व देश में धर्म के प्रति आस्था का विकास होगा। तथा क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं आएगी। मंदिर में नगर की सबसे बड़ी 21 फिट की बालाजी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर पार्षद मनेन्द्र सिंह, मानाराम चौधरी, पूर्व पार्षद हरिसिंह राठौड़, पदमराज सैनी, समाज सेवी मोहनलाल सिंगोदिया, राधेश्याम टाक, मिश्रीलाल इंदौरा, गिरधारी लाल माली, नोरतमालाकार, जयराम राव, श्यामलाल नाथ, राज पूनीया, सूरजमल इंदौरा, कैलाश राव, बिरदीचन्द मालाकार, जसराज सैनी, बलराज सैनी, अशोक पालड़िया, नोरतमल लखारा, नरेंद्र सिंह शेखावत, पपजी बना, शिवसौरभ सिंह राठौड़, भैरूलाल जादम, पार्षद हिम्मत सिंह, कानाराम मालाकार, शनिदेव नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!