Dark Mode
चौहटन उप जिला अस्पताल का शिलान्यास सम्पन्न

चौहटन उप जिला अस्पताल का शिलान्यास सम्पन्न

चौहटन। चौहटन उपखण्ड मुख्यालय पर शनिवार को शुभ अभिजीत मुहूर्त में उप जिला अस्पताल के नवीन भवन निर्माण का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम महंत जगदीश पुरी जी के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने वर्चुअल जुड़कर शुभ कार्य के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। विधायक मेघवाल अस्पताल के लिए भूमि दानदाता स्वर्गीय ठाकुर हेमसिंह परिवार एवं संघर्ष समिति चौहटन को भी इस मौके पर धन्यवाद दिया।
जिला परिषद सदस्य एडवोकेट रूपसिंह राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि हमने हमारे पिता श्री स्वर्गीय हेमसिंह राठौड़ की स्मृति में साढ़े सत्रह बीघा जमीन अस्पताल बनाने के लिए राज्य सरकार को निशुल्क समर्पण कर दी है। अस्पताल को तीनों तरफ से सड़कों से जोड़ने के लिए ढाई बीघा जमीन और दे देंगे। कुल मिलाकर 20 बीघा जमीन देंगे जो करीब 5 करोड़ लागत की है। महंत जगदीश पुरी जी ने बताया कि गत सरकार के समय इसी हॉस्पिटल के नवीन भवन के लिए चिपल नाडी के पास जल भराव वाले क्षेत्र में जमीन आवंटित कर दी थी। तब चौहटन की आम जनता ने संघर्ष समिति के माध्यम से विरोध प्रदर्शन किया। पुराने हॉस्पिटल कैंपस में पर्याप्त जमीन नहीं थी। वकील रूपसिंह ने हिम्मत करके आज जमीन देने का निर्णय लिया है जो कस्बे से सटी हुई है। मैं इस मौके पर वकील रूपसिंह, दलपत सिंह, बलदेव सिंह एवं पूरे हेम सिंह परिवार का आभार प्रकट करता हूं।
एन.एच.एम के सहायक अभियंता एहसान मोहम्मद ने बताया कि इस नवीन भवन पर 41 करोड रुपए खर्च होंगे ,जो 15 माह में कार्य पूर्ण करके देना है। शिलान्यास एवं भूमि पूजन के इस अवसर पर पी.एम.ओ. डॉ. अशोक पंवार, डॉ. शंभूराम गढ़वीर, ठेकेदार अनिल धारीवाल, चौहटन भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरसिंह कापराऊ, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवीलाल खांगट, पराड़िया सरपंच प्रतिनिधि सुरताराम मेघवाल, चौहटन पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भीमाराम जोगेश, बीजेपी एस.सी मोर्चा महामंत्री नरेश विरट, आईटी सेल संयोजक दिनेश बिश्नोई, चौहटन सरपंच प्रतिनिधि शिव प्रताप सिंह, ईश्वर सेंवर, प्रकाश सैन, खेत सिंह घोनिया, मोहन पूनिया, पटवारी जसाराम, रणजीत सिंह, बलदेव सिंह, महाराज रमेश पुरी, ओमप्रकाश बिश्नोई, एस.टी. मोर्चा महामंत्री पदमाराम भील, किरतेश चौधरी, गोसाई मेहरा सहित कई वरिष्ठजन उपस्थित थे। पंडित प्रवीण दवे ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रूप से भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न करवाया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!