Dark Mode
राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय मसूदा में लैब का शिलान्यास आज

राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय मसूदा में लैब का शिलान्यास आज


मसूदा.    कस्बें में स्थित राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में 50 लाख की लागत से बनी लैब का क्षेत्रीय विधायक राकेश पारीक व संग्राम सिंह गुर्जर सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयासों से मसूदा चिकित्सालय को सौगात मिली। ब्लॉक कोंग्रेस कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट सलीम बाबू ने बताया कि  शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसूदा मे 50 लाख की लागत से बनने वाली लैब का क्षेत्रीय विधायक राकेश पारीक व संग्राम सिंह गुर्जर के मुख्य अतिथि में शिलान्यास करेंगे उसके पश्चात राष्ट्रीय कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे उक्त कार्यक्रम में निवर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्य  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण अग्रिम संगठन सेवादल युवक कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई के पदाधिकारी व वर्तमान व पूर्व जिला परिषद के सदस्यगण समिति के सदस्यगण  नगर पालिका के पार्षद गण सरपंच गण,समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!