शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सिंह द्वार का हुआ शिलान्यास
मदनगंज किशनगढ़। मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में वात्सल्य वारिधि आचार्य वर्धमान सागर महाराज के आशीर्वाद से स्व. माणक चंद अजमेरा एवम स्व. पदम चंद अजमेरा सिरोंज वाले की पुण्य स्मृति में इंदिरा नगर स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के सिंह द्वार का शिलान्यास समारोह पूर्वक हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शांतिनाथ के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। पंडित कोमल जैन शास्त्री लुहारिया के निर्देशन में शिलान्यासकर्ता परिवार मुन्नी देवी, घीसा लाल, ममता, सीमा, अभिषेक, सोनाली, शैलेश, अमन, दिव्या अजमेरा सिरोंज वाले के साथ आरके मार्बल ग्रुप के अध्यक्ष अशोक पाटनी, मुनिसुव्रतनाथ दिगंबर जैन पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार पाटनी, सुभाष बड़जात्या, विमल पाटनी ने पूजा अर्चना करके सिंह द्वार का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में शिलान्यासकर्ता अजमेरा परिवार का समाज की ओर से माला पहनकर तिलक लगाकर शॉल ओढ़कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में प्रकाश चंद गंगवाल, राजेश पांड्या, दिलीप कासलीवाल, चेतन प्रकाश पांड्या, कैलाश पाटनी, संजय पापड़ीवाल, निर्मल पांड्या, विमल पाटनी उरसेवा, गौरव पाटनी, मनोज पाटनी, पारसमल गंगवाल, कैलाश बड़जात्या, दिनेश गंगवाल, अमित बाकलीवाल, पदम गंगवाल, अमित कासलीवाल, पंकज अजमेरा, संजय जैन, अशोक पापल्या, हेमंत छाबड़ा, विशाल बड़जात्या, अमित बागड़ा सहित अनेक श्रावक श्राविकाए मौजूद थे।