मालपुरा थाने में दर्ज दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्ïतार
टोंक । विगत दिनों मालपुरा कस्बे में हुई दो समुदायों में पत्थरबाजी की घटना के मामले में दो एवं कावड़ यात्रियों पर किये गये पथराव मामले में दो आरोपियों को कुल चार आरोपियों को गिरफ्ततार किया है। थानाधिकारी भूराराम खिलेरी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज के आदेशानुसार, अति. पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा व वृत्ताधिकारी सुशील मान के निर्देशन में मालपुरा शहर में हुए 23 अगस्त 2018 को कावड़ यात्रियों पर हुए पथराव व हमले के मामले में पुलिस ने अखलाक अहमद नकवी पुत्र रफीक अहमद उर्फ बड़े मियां नकवी निवासी सरकारी नल के पास टोड़ा रोड़ मालपुरा व हाशिम उर्फ शाका पुत्र अब्दुल वहाब नकवी निवासी इमाम चौक सादात मौहल्ला मालपुरा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मालपुरा में पुरानी तहसील क्षैत्र में हुए पथराव व नाथू पुत्र भैंरू गुर्जर के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने अब्दुल सुलेमान नकवी पुत्र अब्दुल करीब नकवी उर्फ कलीम निवासी नीलगरों की मस्जिद के पास मालपुरा एवं साहिल अहमद पुत्र शाहिद नकवी उर्फ गल्ला आरएसी पोस्ट के पास टोड़ा रोड़ मालपुरा को गिरफ्तार किया है।