व्यापारियों से लूट के मामले में सहयोग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
वैर . व्यापारियों से लूट के मामलों में कार्रवाई कर लूट में सहयोग करने वाले चार बदमाशों को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से एक अवैध कट्टा व बिना नंबरी बाइक को किया बरामद,
जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर श्याम सिंह के निर्देशन में लूट,डकैती नकब जनी, चोरी एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ए डीएफ राजेंद्र कुमार व वृत्त अधिकारी भुसावर निहाल सिंह के सुपर विजन में थानाधिकारी प्रेम सिंह भास्कर उप निरीक्षक ने टीम गठित कर गत दिवस कस्बा वैर में व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटना में तुरंत कार्रवाई कर बदमाशों को लूट की घटना में सहयोग करने वाले चार बदमाशों को मय अवैध हथियार के गिरफ्तार किया है,
घटनाक्रम के अनुसार 2 अप्रैल को व्यवसाई विनोद के पर्चा बयानों के आधार पर अज्ञात बदमाशों द्वारा कस्बा वैर के गांव जगजीवन पुर की पुलिया के पास स्कूटी पर आ रहे प्रार्थी व साथी हरिओम के साथ मारपीट व फायरिंग कर ₹375000 व स्कूटी को छीन कर ले गए थे उक्त घटना के संबंध में थाना वैर पर मुकदमा धारा 394, 307, 34 आईपीसी में पंजीकृत किया गया था आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारियों के निर्देशन में टीम गठित कर कई जगहों पर दबिश दी गई एवं मुखबिर की नियुक्ति की गई जिस पर नारायण सिंह पुत्र यादराम जाति गुर्जर निवासी सुहारी थाना भुसावर को गिरफ्तार कर कब्जे से एक कट्टा व बिना नंबरी मोटरसाइकिल को जप्त किया तथा लूट के अपराधियों को सहयोग करने वाले आरोपी तमन शर्मा उर्फ़ तनु पुत्र रामेश्वर शर्मा उर्फ बबलू उम्र 19 साल निवासी सुहारी थाना भुसावर, निरंजन पुत्र रामबाबू जाति गुर्जर निवासी हिसामड़ा थाना वैर व ज्ञान सिंह पुत्र बलदेव राम जाति गुर्जर निवासी झिरना थाना हिंडौन सिटी जिला करौली को गिरफ्तार किया है, आरोपियों से गहनता पूर्वक पूछताछ की जा रही है एवं कस्वा वैर में हुई लूट की घटना के मुख्य आरोपी की तलाश जारी है, टीम में मौजूद प्रेम सिंह भास्कर उपनिरीक्षक थाना अधिकारी, भूरी सिंह सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार कांस्टेबल, जजवीर सिंह व बलराम कांस्टेबल ने कार्रवाई कर अपराधियों की धरपकड़ की है |