Dark Mode
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से चार बांग्लादेशी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से चार बांग्लादेशी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के नादिया जिले से सोमवार को चार बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बांग्लादेशियों के साथ एक संदिग्ध भारतीय दलाल को भी गिरफ्तार किया गया।रानाघाट के पुलिस उपाधीक्षक सोमनाथ झा ने बताया कि गिरफ्तारियां हंसखली पुलिस थाना क्षेत्र से की गईं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि वे करीब एक साल पहले उत्तर 24 परगना जिले की सीमा से घुसपैठ कर भारत में आए थे और चेन्नई तथा बेंगलुरु में विभिन्न स्थानों पर गए थे। झा ने बताया कि इन बांग्लादेशी नागरिकों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे बांग्लादेश लौट रहे थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!