टोंक में चार दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन आज से
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन में पुस्तक मेले का आयोजन 22 फरवरी से 25 फरवरी तक किया जावेगा। अज़ीम प्रेमजी फाउण्डेशन के देवेन्द्र जोशी ने बताया कि पुस्तक मेले में प्रमुख रूप से बाल साहित्य में नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी), चिल्ड्रेन्स बुक ट्रस्ट (सीबीटी), एकलव्य प्रकाशन, प्रथम बुक, राजकमल प्रकाश, वाणी प्रकाशन आदि प्रकाशनों की पुस्तकें उपलब्ध रहेगीं। उन्होने बताया कि पुस्तक मेले में जिले के साहित्यकारों की पुस्तकें एवं पत्र लेखन अभियान के तहत प्रकाशित पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। मेले में विभिन्न साहित्यक सत्र आयोजित किये जायेंगे । हंसराज तंवर द्वारा प्रश्न पूछने का आनंद, राजेश कुमार शर्मा द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में कविताओं का उपयोग एवं डॉ. मनु शर्मा साहित्य के अध्ययन की वैज्ञानिकता को लेकर विचार विमर्श किया जावेगा। इसके अलावा बच्चों के विज्ञान, गणित, कहानी एवं चित्रकला आदि को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी।