जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 17 हजार 500 रुपये जप्त
टोंक। पुलिस थाना सदर क्षैत्र में जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 17 हजार 500 रूपये जब्त किये है। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, अति. पुलिस अधीक्षक टोंक आदर्श चौधरी, वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधीयो में संलिप्त अपराधीयों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुँआ खेलते हुये चार जनों को गिरफ्तार किया है। सदर थानाधिकारी बृजमोहन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गश्त के दौरान रविवार को सार्वजनिक स्थान पर जुँआ खेलते हुये आरोपी दिलीप पुत्र कुन्दन मल जैन निवासी पालुकान मौहल्ला पुरानी टोंक, अविनाश पुत्र सत्यनारायण शर्मा निवासी टिक्कीवालों का मौहल्ला पुरानी टोंक, सलैन्द्र कुमार पुत्र मोहन लाल बैरवा निवासी मोतीबाग टोंक व मनोज कुमार पुत्र गोपाल लाल शर्मा निवासी जोशियों का मौहल्ला पुरानी टोंक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से कुल 17 हजार 500 रुपये जुँआ राशि जब्त की गई है। उक्त कार्यवाही के सम्बंध में आरोपी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।