Dark Mode
केंटकी में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, संदिग्ध भी मारा गया

केंटकी में गोलीबारी में चार लोगों की मौत, संदिग्ध भी मारा गया

अमेरिका के केंटकी के एक घर में शनिवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाला संदिग्ध व्यक्ति बाद में घर से भागने के दौरान मारा गया। उसने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की कार का पीछा किया और इसी दौरान संदिग्ध की कार खाई में गिर गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। शहर के पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस जब सुबह लगभग दो बजकर 50 मिनट पर फ्लोरेंस के एक घर पर पहुंची तो वहां सात लोगों को गोली मारी गई थी। पुलिस ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई। उसने बताया कि तीन लोगों को गंभीर हालत में सिनसिनाटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!