Dark Mode
ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े चार लोगों की मौत

ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़े चार लोगों की मौत

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार रात भूसा लदे एक तेज गति ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। शुजालपुर मंडी थाने के प्रभारी संजय मंडलोई ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 65 किलोमीटर दूर शुजालपुर के निकट अकोदिया-शुजालपुर रोड पर हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अमन (25), वर्षा बाई (23), लीला बाई (55) एवं नैतिक (12) के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि ये सभी खेड़ी नगर के रहने वाले थे और हादसे के वक्त सड़क किनारे खड़े थे। मंडलोई ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है जबकि ट्रक चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!