Dark Mode
Egypt में गोलीबारी में चार पुलिस अधिकारियों की मौत, 21 अन्य पुलिसकर्मी घायल

Egypt में गोलीबारी में चार पुलिस अधिकारियों की मौत, 21 अन्य पुलिसकर्मी घायल

अल-अरीश। मिस्र के अशांत सिनाई प्रायद्वीप में एक पुलिस केंद्र में गोलीबारी में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी है। सुरक्षा तथा स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि उत्तरी सिनाई प्रांत की राजधानी अल-अरीश स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा मुख्यालय में गोलीबारी में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कम से कम 21 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ कर्मियों को गोलियां लगीं तथा मुख्यालय में आंसू गैस छोड़े जाने के कारण अन्य लोगों को सांस लेने में कठिनाई हुई। घायलों में आठ अधिकारी शामिल हैं। अभी गृह मंत्रालय ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। पुलिस बल मंत्रालय के मातहत ही आता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!