विद्युत तार के चार शातिर चोर गिरफ्तार
फलोदी। जिला फलोदी के पुलिस थाना जाम्बा टीम ने सरहद देगावडी में 765 केवी विद्युत लाईन के तार चोरी करने वाले चार अभियुक्त सरादीन, साबीर, सिकन्दर व शरीफ खां को गिरफ्तार कर चोरी की वारदात का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण -
दिनांक 17.12.2023 को प्रार्थी श्री सतीष कुमार पनेंरी निवासी कोटा हाल सिनियर ऑफिसर केईसी इन्टरनेषनल केम्प देगावडी पीएस जाम्बा ने एक रिपोर्ट पेश की कि 765 केवी डीसी फतेहगढ भड़ला द्वितीय लाइन का कार्य ग्राम देगावड़ी में चल रहा है। दिनांक 12.09.2023 की रात्रि में चार पायलट वायर (3.2 कि.मी लम्बाई) व अन्य विघुत उपकरण कोई अज्ञात चोर चुराकर ले गये। वगैरा पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कार्यवाहीः-
जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि जिले में चोरी व नकबजनी की घटनाओं का शीघ्र पर्दाफाश करने के सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिये गये। जिसके तहत सौरभ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन व रामकरणसिंह मलिण्डा वृताधिकारी फलोदी के निर्देशन मे सुरेश सारण थानाधिकारी पुलिस थाना जाम्बा के नेतृत्व मे टीम द्वारा 17.12.2023 को सरहद देगावड़ी से अभियुक्त सरादीन पुत्र नसीरखां जाति मुसलमान उम्र 54 साल पैशा ट्रक चालक निवासी बैंगटी पीएस फलोदी, सरीफ खां पुत्र रईसखां जाति मुसलमान उम्र 26 साल निवासी देगावडी पीएस जाम्बा, सिकन्दर खां पुत्र मारूफ खां जाति मुसलमान उम्र 30 साल निवासी बड़ी ढाणी पीएस बाप तथा साबीर खां पुत्र भाई खां जाति मुसलमान उम्र 27 साल निवासी घटोर पीएस बाप को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान के मुलजिमानों को गिरफ्तार किया गया। मुलजिमान को आज न्यायालय में पेश कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है, जिनसे माल के बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है तथा अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।