Dark Mode
चार गांवों को द्वेषता के कारण किया पानी से वंचित

चार गांवों को द्वेषता के कारण किया पानी से वंचित

झालावाड। झालरापाटन विधानसभा प्रत्याशी रायसिंह मोजावत ने शुक्रवार को सुनेल और हेमडा कस्बों में जन संपर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस इलाके के चार गांवों को सिंचाई के पानी से सिर्फ इसलिए वंचित कर दिया गया कि इन गांवों से वर्तमान विधायक को पर्याप्त वोट नहीं मिलते। इतने बडे पद पर बैठे लोग भी आमजन के साथ ऐसा भेदभाव करते है ये सबके लिए चिंता का विषय है।
मोजावत शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे अपने सैंकडों समर्थकों के सुनेल पहुंचे। यहां उन्होंने शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने उनके हर जनहित के कार्य में हमेशा साथ देने का वादा किया। इसके बाद वे हेमडा में जनसंपर्क करने पहुंचे। यहां भी मुख्य बाजारों में लोगों से मुलाकात की। यहां लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र के चार गांव राजनीतिक द्वैषता के कारण गागरीन के सिंचाई क ेजल से वंचित कर दिया गया। इनमें हेमडा, मगीसपुर, ओसाव और करमाखेडी गांव शामिल है। यहां के ग्रामीणों ने जानकारी दी कि इन गांवों से वर्तमान विधायक को संतोष जनक संख्या में वोट नहीं आते। केवल इसी कारण इन गांवों को जानबूझ कर गागरीन के नहरी तंत्र से वंचित करते हुए छोड दिया गया। इस कारण ये सभी गांवों के किसान सिंचाई के अभाव में परेशान हैं।
इस दौरान मोजावत ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए गत 34 साल से एक ही परिवार का यहां कब्जा बना हुआ है। इनकी छत्रछाया में कोई स्थानीय नेता आगे नहीं बढ पाता। जो स्थानीय नेता अपना जनाधार बढाने का प्रयास करता है उसे दबा दिया जाता है। इनसे राजनीति को मुक्त कराने की मतदाताओं से अपील की

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!