Dark Mode
बस की टक्कर से चार महिला घायल

बस की टक्कर से चार महिला घायल

मांगलियावास. थाना क्षेत्र के दौलतखेड़ा चौराहे के निकट एक बस चालक ने तेज रफ्तार में मारुति वैन के टक्कर मार दी। जिससे वन में सवार चार महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें मांगलियावास चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय में रेफर कर दिया। मामले में जानकारी के अनुसार एक वैन चालक वेन में चार महिला को बिठाकर ब्यावर से अजमेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गुरुवार सुबह 10:00 बजे दौलतखेड़ा चौराहे की निकट पहुंचा कि एक वीडियो कोच बस ने वैन के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मारुति वैन का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वही वेन में सवार चारों महिलाएं घायल हो गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इधर मांगलियावास थाने के हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह मय जापता घटना स्थल पर पहुंचे। इधर सूचना के बाद हाईवे एंबुलेंस के पैरामेडिकल राकेश डिया, पायलट दिनेश गुजर ने घायल हेमलता, प्रेमलता इंद्रा सहित एक अन्य महिला का घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार के बाद मांगलियावास चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां पर घायल चारों महिलाओं को अजमेर के जेएलएन चिकित्सालय में रेफर कर दिया। हादसे को लेकर फिलहाल किसी पक्ष में दुर्घटना का मामला दर्ज नहीं कराया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!