भारत विकास परिषद द्वारा अभिरुचि शिविर का चतुर्थ दिन
शाहपुरा . भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित अभिरुचि शिविर के चतुर्थ दिन छात्र संख्या बढ़कर 225 हो गई छात्र-छात्राओं में विभिन्न विधाओं में सीखने के प्रति उत्साह देखते ही बनता था महिला प्रमुख इंदिरा धूपिया ने बताया कि आज जैन समाज की और माहेश्वरी समाज की महिलाएं शिविर का अवलोकन करने आई कुकिंग क्लास में सोनाली पोरवाल द्वारा सैंडविच सिखाए गए पायल कसेरा द्वारा अरेबियन स्टाइल मेहंदी तथा तथा श्वेता सेन द्वारा फ्लावर डिजाइन सिखाया गया शिविर प्रभारी मधु पाटनी ने बताया कि दिन प्रतिदिन शिविर की गुणवत्ता बढ़ती जा रही है छात्र-छात्राओं में निरंतर बढ़ोतरी होती जा रही है कई अभिभावकों ने सलाह दी है कि शिवीर का समय बढ़ाकर 10 से 15 दिन किया जाए शिविर संयोजिका कंचन देवी मूंदड़ा ने बताया कि पत्रकार सुभाष व्यास और मोनू नामदेव ने भी शिविर का अवलोकन किया ब्यूटी टिप्स में सविता बघेरवाल ने मेनीक्योर एंड पैडिक्योर सिखाया शिविर में शिवानी सोमानी पुनीत मंडेला अनीता टाक कैलाश चंद्र कोहली खुशबू चौहान प्रियंका
धूपड़ सीमा उपाध्याय निधि शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है शिविर में आज छात्र छात्राओं को बिस्किट वितरित किए गए