Dark Mode
अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग-2023 का चतुर्थ संस्करण

अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग-2023 का चतुर्थ संस्करण

जूनियर व सीनियर वर्ग में खेले गए 9 मैच


 जयपुर । अग्रवाल शिक्षा समिति व अग्र युवा शक्ति के तत्वावधान में अग्रवाल काॅलेज ग्राउंड में चल रही अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग के चतुर्थ संस्करण में सीनियर वर्ग में 4 व जूनियर वर्ग में 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंची।
अध्यक्ष रूप किशोर गोयल ने बताया कि लीग में अब तक खेले गए सीनियर-जूनियर के 30 लीग मैचों की स्थिति में सीनियर वर्ग की 4 टीमों में प्रीसाइज ग्रुप आमेर, पंसारीवालाज मालवीय नगर,  सिविल लाइंस चैंपियंस, नेसबी हीरोज सांगानेर का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय है। इसी तरह जूनियर वर्ग की 2 टीमें प्रीसाइज ग्रुप आमेर व बड़ीजोड़ी वाला वाॅरियर्स विद्याधर नगर ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है और 2 टीमें गोयल और समरायवाला ब्लेजिंग स्टार्स आदर्श नगर,पंसारीवालाज मालवीय नगर सेमीफाइनल की दौड़ के लिए मशक्कत कर
रही है।  इस मौके पर संस्था के कार्यकरी अध्यक्ष संदीप भूतिया,महामंत्री किशन अग्रवाल,कोषाध्यक्ष विकास गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिशन अग्रवाल, उमाशंकर गुडवाला, उपाध्यक्ष अनूप गुप्ता,उप संयोजक महेश भूतिया,प्रमोद गुप्ता, अनिरुद्ध बागला,उमा गुप्ता ने आए हुए सभी अतिथियों का माला दुपट्टा पहनाकर व  स्मृति चिन्ह व एक तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मान किया।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!