Dark Mode
पेंशनरों के साथ छलावा

पेंशनरों के साथ छलावा

सीकर । राजस्थान पेंशनर समाज पंजाब सरकार की तरह 65 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त पेंशन देने की मांग गत पंद्रह वर्ष से कर रहा है। संसदीय समिति की सिफारिश के बाद राज्य सरकार ने 65 वर्ष की आयु पर अतिरिक्त पेंशन देने का मानस बनाया था परन्तु केन्द्र सरकार द्वारा संसदीय समिति की सिफारिश को ठण्डे बस्ते में डालने के कारण राज्य सरकार ने भी इस मांग को ठण्डे बस्ते में डाल दिया। इस चुनावी वर्ष में पेंशनर समाज ने सरकार के सामने इस मांग को उठाया तो मुख्यमंत्राी ने बजट भाषण के दौरान पेंशन में दस प्रतिशत बढ़ोतरी करने की बात कही परन्तु जो आदेश जारी किये हैं उनमें अतिरिक्त पेंशन का उल्लेख नहीं है। इस कारण पेंशनरों को बढ़ाये गये अलाउंस पर महंगाई भत्ता नहीं मिलेगा। पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष चैधरी मामराज सिंह ने कहा कि सरकार को अतिरिक्त पेंशन के रूप में मंजूरी देने चाहिए थी ताकि उस पर महंगाई भत्ता भी मिलता। सरकार के इस आदेश को लेकर पेंशनरों भारी असंताष व्याप्त है। यह आदेश लाखों पेंशनरों के साथ छलावा मात्रा है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!