Dark Mode
श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में नि:शुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

डीडवाना। श्री आदर्श सरस्वती सेवा समिति के आर्थिक सौजन्य व शंकरा आई हॉस्पिटल एवं जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के सहयोग से रविवार को प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दोजराज गणेश मंदिर रोड़ स्थित तुलसी वाटिका में पंद्रहवें नि:शुल्क मोतियाबिंद व नैत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। समिति मीडिया प्रभारी लोकेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 150 नैत्र मरीजों की जाँच कर 48 मरीजों का लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित किया गया जिसका सोमवार को जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल में डॉ. अक्षिता कौल द्वारा लैंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। अग्रवाल ने बताया कि समिति द्वारा लगातार पंद्रहवें नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसके तहत अब तक करीब 2660 रोगियों की आँखों की जाँच करवाई जा चुकी है एवं करीब 1120 रोगियों के लैंस प्रत्यारोपण किए जा चुके है। समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी ने बताया कि सभी मरीजों का आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का ऑपरेशन किया जाएगा। रोगियों को चश्मा, भोजन एवं रहने की नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। बाजारी ने बताया कि समिति द्वारा 5 नवंबर रविवार को लगातार 16वीं बार नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार के तहत अनेक कार्य किए जा रहे हैं। समिति के तत्वावधान में कवि सम्मेलन, होली महोत्सव, नि:शुल्क एम्बुलेंस सेवा, दिव्यांगों को उपकरण, भजन संध्या सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। इस दौरान समिति अध्यक्ष नितेश बाजारी, मंत्री बनवारी मोट, अशोक घोड़ावत, डॉ.सोहन चौधरी, कमल भारूका, लोकेश अग्रवाल, हरीश मोदी, निखिल मित्तल, मुकेश लदनियां, देवकीनंदन गिनोडिय़ा, कैंप इंचार्ज दीनदयाल पंवार, कुलवंत सैनी, गिरधारी प्रजापत लाडनूं, दीपचंद लदनियां, पंकज गोयल, रामदयाल मित्तल, कैलाश बगडिय़ा, भरत मोदी, दीनदयाल काकड़ा, सुनील बगडिय़ा, देवकीनंदन गिनोडिय़ा, सम्राट घोड़ावत, खलील अहमद, प्रकाश लखारा, बालमुकुंद बगडिय़ा, महेश कुम्पावत, नरेश जैन, लक्की गिनोडिया, प्रभु पटवारी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शिविर में सहयोग किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!