Dark Mode
अजमेर से फ्री अमरनाथ यात्रा जत्था रवाना

अजमेर से फ्री अमरनाथ यात्रा जत्था रवाना

 
अजमेर . धर्म की जड़ सदा हरी है यह कहावत हमेशा सुनते आए हैं और आज इसी तर्ज पर अजमेर में एक पूरी बस के साथ अमरनाथ यात्रा का पूरा जत्था बस से रवाना हुआ बस को नगर निगम के पूर्व मेयर और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक  धर्मेंद्र गहलोत और विशिष्ट अतिथि भाजपा कला एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक गोपाल बंजारा ने हरी झंडी दिखाकर अमरनाथ यात्रा जत्था को रवाना किया महावीर सर्किल पर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गहलोत ने  बताया कि अमरनाथ यात्रा भावनात्मक और धार्मिक यात्रा है ईश्वर सभी की मनोकामना पूर्ण करें और जब अजमेर आए तो अजमेर के लिए मंगल कामना की प्रार्थना करेंगे भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक गोपाल बंजारा कहा कि धर्म की जड़ सदा हरी होती है और इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम करने वाले पुण्य का पूरा लाभ लेते हैं और ऐसी यात्रा कराने से निश्चित रूप से बहुत बड़ा फल मिलता है उन्होंने सभी यात्रियों के लिए मंगल कामना की इस अवसर पर समाजसेवी जीव सेवा समिति के अध्यक्ष हरीश गिद्वानी जी ने कहां की ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे जो लोग कभी यात्रा पर नहीं जा सकते उन लोगों को भी इसका लाभ मिल सके बस को ले जाने वाले रमेश सेन ने बताया कि इसमें सभी हमारे हिंदू भाइयों सभी जाति के परिवार के सदस्य को लेकर जा रहे हैं इस अवसर पर संदीप तंवर रमेश सेन संदीप सैनी रेखा सैनी संजय यादव महेंद्र सिंह राजेश मिश्रा प्रदीप जैन मनीष  50 सवारियों के साथ जत्था रवाना हुआ

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!