निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं धार्मिक आयोजन 23 व 24 फरवरी को
सीकर। निकटवर्ती ग्राम खूड़ में श्री सैन भक्ति पीठ जन हित सेवा समिति रजिस्टर्ड एवं आयुर्वेद विभाग सीकर के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर श्री सैन भक्ति पीठ जन आश्रम बस स्टैंड खूड़ में 23 व 24 फरवरी को लगेगा। शिविर प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शिविर में गठिया,आमवात, आन्तरिक ज्वर, श्वास,कास,उदर रोग, अर्श भगंदर रोग,सभी प्रकार के स्त्री रोग का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क किया जायेगा। शिविर में आंटण,कदर,मस,कटिशूल, सर्वाइकल स्पोंडिलाइटिस, टेनिस एल्बो, माइग्रेन आदि रोगों का इलाज अग्निकर्म,विधकर्म द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। शिविर में न्यूरोथैरेपी, पंचकर्म थेरैपी द्वारा इलाज किया जायेगा एवं 0 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए इम्यूनिटी बूस्टर हेतु स्वर्ण प्राशन किया जायेगा। शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं ई सी जी जांच निःशुल्क की जायेगी। श्री सैन भक्ति पीठ व्यवस्थापक वैद्य केशर मल वर्मा ने बताया कि सैनाचार्य श्री अचलानंद जी महाराज जोधपुर, स्वामी ओम दास जी महाराज सांगलिया धूणी स्वामी पूसादास जी महाराज अड़कसर धूणी के परम सानिध्य में तथा महेंद्र गहलोत अध्यक्ष केश कला बोर्ड (राज्य मंत्री) राजस्थान सरकार , भामाशाह पूसालाल सैन हरियाढाणा, विजेंद्र फौजी सरपंच, रिछपाल सिंह फौजी अध्यक्ष जी एस एस के आतिथ्य में दो दिन के धार्मिक आयोजन में 23 को जागरण तथा 24 को हवन आरती ,प्रसाद वितरण, कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।