Dark Mode
निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

सीकर। भारतीय सेवा समाज डालमिया सेवा ट्रस्ट एवं धनराज लक्ष्मीनारायण फागलवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन। भारतीय सेवा समाज डालमिया सेवा ट्रस्ट एवं धनराज लक्ष्मी नारायण फागलवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आज को धनलक्ष्मी विश्रामगृह बस डिपो के सामने सीकर में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें शिविर प्रभारी सवाई सिंह रतनू एवं स्थानीय आयोजक पवन व अरुण फागलवा ने बताया कि शिविर 10 से 3 बजे तक लगाया गया जिसमें डालमिया सेवा ट्रस्ट के डॉक्टर जोगेंद्र सिंह द्वारा आए हुए सभी रोगियों की जांच कर 1 महीने की दवा निशुल्क प्रदान की गयी। शिविर में कुल 85 रोगियों की जाँच कर उन्हें निशुल्क उपचार व दवा उपलब्ध करवायी गयी। इस तरह के शिविर फागलवा परिवार व हरीश भाई वासवानी द्वारा प्रतिमाह आयोजित किए जाते है। शिविर का शुभारंभ ब्रह्मलीन स्वामी श्री कृष्णानंद जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!