निशुल्क आयुष रोगोपचार शिविर 13 अगस्त को आयोजित होगा
मेड़ता| समग्र सेवा संस्थान मेड़ता के तत्वावधान में नगर में निशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का रविवार 13 अगस्त को आयोजन किया जायेगा | विष्णु सागर सरोवर स्थित इमली बालाजी मन्दिर परिसर में 13 अगस्त को आयुष पद्धति द्वारा निशुल्क रोग निदान व उपचार किया जायेगा | संस्थान के स़ंस्थापक अध्यक्ष जीतेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि आयुष पद्धति में आयुर्वेद होम्योपैथ यूनानी प्राकृतिक योगा एक्यूप्रेशर एक्यूपंक्चर फिजियोथेरेपी द्वारा रोगियों को परामर्श दवा ईलाज दिया जायेगा | राकेश सिंहल ने जानकारी दी कि जरुरतमंद रोगियों को निशुल्क दवा दी जायेगी | राजेन्द्र सांखला ने कहा कि शिविर के दौरान प्रातः 10 बजे से मध्याह्न 3 बजे तक परामर्श दिया जायेगा |