Dark Mode
नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम

नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम

 

रतनगढ़ । राजकीय प्रकाश उच्च माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ । संस्था प्रधान विक्रम सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में निजी सहायक हिमांशु यादव, एसएमसी अध्यक्ष ओमप्रकाश गाडगिल, मनीराम पंवार व उप प्राचार्य राजेन्द्र कुमार मंचस्थ थे। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए कृत संकल्प भाव से कार्य कर रही है। इसलिए अभिभावकों को भी बालिकाओं को सशक्त और समर्थ बनाने के लिए इन्हें समुचित अवसर देना चाहिए। संस्था प्रधान चौहान ने योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सभी का शाब्दिक स्वागत किया । कार्यक्रम में 15 बालिकाओं को साइकिल प्रदान की गई । इस अवसर पर प्रियंका गर्ग, मधुबाला टेलर, सुबेसिंह जाखड़, गणेश शर्मा, सुनीता गुरावा, असलम खान, शुभकरण दायमा, रमजान खान, सुशीला गाडगिल, उर्मिला चौधरी, हरिभगवान सैनी आदि मौजूद थे। संचालन राकेश गहलोत ने किया। इसी क्रम में राजकीय संचियालाल बैद बा उ मा विद्यालय में मुख्यमंत्री निः शुल्क साइकिल का वितरण अनिल पारीक की अध्यक्षता में किया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति ए सी बी ओ उमेश जाखड़ ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ से शिक्षा में अनवरत सुधार होगा।संस्था प्रधान जगदीश प्रसाद शर्मा ने आगन्तुकों का स्वागत किया।लैब टेक्नीशियन मनोज माटोलिया ने छात्राओं के रक्त समूह की जांच की। इस अवसर पर रुकमणी, नीतू वर्मा, श्रवण ढाका, मनोज सारस्वत, अरविंद मिश्रा, रमा खैरवाल,उषा माली ,वंदना अग्रवाल, सरोज महला उपस्थित थी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!