प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत् 19 महिलाओ की निशुल्क जांच
सोजत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्थानीय चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा 19 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। । इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि डॉ नारायण लाल चौधरी... (स्त्री एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ) डॉ. अशोक गहलोत... कार्यवाहक नर्सिग अधीक्षक मो. बशीर.. (सीनियर नर्सिग ऑफिसर), प्रताप राम गुर्जर एवं ताची चौहान (नर्सिंग ऑफिसर), चेनाराम चौधरी (वरि. तकनीकि -(UTC) सहायक), भगाराम जयपाल, प्रेमलता पंवार.. (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), आरएमएनसीएच परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी आदि मौजूद थे।राज्य सरकार के आदेशानुसार माह मे तीन दिवस 9 तारीख, 18 तारीख व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान किया जायेगा ।