प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत 26 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच
सोजत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत राजकीय रघुनाथ जैन स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा 26 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्यका परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ डॉ देवीसिंह चौधरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ अशोक गहलोत डॉक्टर आरती हर्ष कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक ताराराम चौधरी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर ओमप्रकाश कुम्हार, नर्सिंग ऑफिसर राजाराम तकनीकि सहायक भगाराम जयपाल, स्मिता राजन, आरएमएनसीएम परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी ने अपनी सेवाएं दी। डॉ बालकिशन मीणा द्वारा 22 महिलाओं की सोनोग्राफी की गई जिसमें रिछपाल सिंह राजपुरोहित का सहयोग रहा।