प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत् 32 महिलाओ की निशुल्क जांच
सोजत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्थानीय राजकीय रघुनाथ जैन स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा 32- गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर में 1 महिलाएं गंभीर एनिमिया से ग्रसित पायी गयी जिन्हें भर्ती कर उनका उपचार शुरू किया गया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि. डॉ देवी सिंह चौधरी, आरती हर्ष, डॉ. अशोक गहलोत कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश, चेनाराम चौधरी, वरिष्ठ लेब टेक्नीशियन भगाराम जयपाल, प्रेमलता पंवार, पुष्पा चौधरी, आरएमएनसीएच परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी, महेश सिंगाड़िया आदि मौजूद थे।