प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत 40 गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच
सोजत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत राजकीय रघुनाथ जैन स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा 40 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्यका परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने बताया कि डॉ सुरेश चौधरी, डॉ ओमप्रकाश सिरवी, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक ताराराम चौधरी सीनियर नर्सिंग ऑफिसर चेनाराम चौधरी, श्रीमती रीना, प्राची चौहान स्मिता राजन, तकनीकि सहायक भगाराम जयपाल, आरएमएनसीएम परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी आदि मौजूद थे। डॉ ओमप्रकाश सिरवी द्वारा दस सोनोग्राफी की गई जिसमें रिछपालसिंह, अशोक ढ़जा का सहयोग रहा।