प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत् 40 गर्भवती महिलाओ की निशुल्क जांच
सोजत। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्थानीय राजकीय रघुनाथ जैन स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सकों द्वारा 40 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी नारायणलाल सिरवी ने बताया कि डॉ देवी सिंह चौधरी सिरवी डॉ सुरेश कुमार सिरवी (स्त्री एंव प्रसूति रोग विशेषज्ञ), ओमप्रकाश सिरवी कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश कुम्हार (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), टीना m.K. अनिता सरोज m. (नर्सिंग ऑफिसर), श्री चैनाराम चौधरी, भगाराम जयपाल (वरि. तकनीकि सहायक), आशा , प्रमिला, काजोल (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता), आरएमएनसीएच परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी आदि मौजूद थे। डॉ ओमप्रकाश सिरवी द्वारा 18 सोनोग्राफी की गई जिसमें रिछपाल, चन्दन, अशोक ढ़जा का सहयोग रहा। राज्य सरकार के आदेशानुसार माह में तीन दिवस 9, 18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान किया जाता है।