पलसाना में निशुल्क कोचिंग होगी शुरू
पलसाना। कस्बे में गणित, अंग्रेजी एवं विज्ञान विषयों की कमजोरी दूर करने के लिए विद्यार्थियों के हित में निशुल्क कोचिंग शुरू होगी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढालियावास के वरिष्ठ अध्यापक गणित सीएम देगड़ा ने बताया कि अपनी पुरानी टीम के गणेश राम निठारवाल ,नंदलाल भाटी आदि के सहयोग से पलसाना कस्बे में निशुल्क कोचिंग शुरु करने को लेकर एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें निर्णय लिया गया कि वर्तमान नए सत्र से निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था पलसाना में शुरू की जाएगी। गौरतलब है कि सीएम देगड़ा ने अपने विद्यालय में गणित विषय का परीक्षा परिणाम जहां शत % दिया है। वहीं करीब एक दशक पूर्व पलसाना में कैरियर कोचिंग के नाम पर भी एक मिसाल कायम कर तहलका मचाया था। पलसाना में निशुल्क कोचिंग शुरू हो जाने पर यहां के अंग्रेजी गणित और विज्ञान विषय के कमजोर विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी।